सिमडेगा, मई 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा शनिवार को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यार्थियों द्वारा प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेटों ने मनाई ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठकार्यक्रम का विवरण सेमिनार में विद्यार्थियों ने प्रवासी पक्षियों के जीवन, प्रवास के कारणों तथा उनके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। प्रस्तुतियों के माध्यम से बताया गया कि पक्षी भोजन, अनुकूल जलवायु और प्रजनन स्थलों की तलाश में मौसम के अनुसार एक स्थान से दूसरे स्थान तक प्रवास करते हैं। छात्रों ने अक्षांशीय प्रवास एवं देशांतरीय प्रवास जैसे प्रवास के विभिन्न प्रकारों की जानकारी भी दी। साथ ही लंबी दूरी एवं छोटी दूरी के प...