जमशेदपुर, जून 3 -- जमशेदपुर। अहमदाबाद, गुजरात में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया व गुजरात स्टेट आर्चरी एसोसिएशन के बीच हुंडई विश्व पैरा तीरंदाजी सीरीज (3-10 सितंबर) के आयोजन हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा व गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी उपस्थित रहे। यह आयोजन पैरा खिलाड़ियों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा और समावेशी खेल संस्कृति को सशक्त करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...