शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- शाहजहांपुर। वन एवं वन्य जीव प्रभाग की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन से निपटने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभागीय वन अधिकारी सचिन कुमार ने पौधरोपण कर की। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। संगोष्ठी में क्षेत्रीय वन अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद समेत विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। वक्ताओं ने प्लास्टिक प्रदूषण कम करने, जल संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा पर विचार रखे। नमामि गंगे अभियान और सतत विकास लक्ष्यों को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय सक्सेना ने किया। यह भी पढ़ें- वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण प्राथमिक जिम्मेदारी अंत में सभी प्रतिभागिय...