चंदौली, अप्रैल 22 -- चंदौली, संवाददाता। विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में निर्माणाधीन एकीकृत न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर मनाया गया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। इससे पृथ्वी प्रदूषण रहित और ग्लोबल वार्मिंग से बचाएं जा सके। इसी छोटी-छोटी आदतों से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि पौधरोपण से हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है। प्रत्येक को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इस मौके पर अपर जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट रामबाबू यादव, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी विकास वर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश एसटीसी द्वितीय ...