संभल, अप्रैल 22 -- थाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज भिरावटी में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अनूप कुमार सक्सेना ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। थाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज भिरावटी में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार सक्सेना ने छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 2026 की थीम हमें यह संदेश देती है कि पृथ्वी को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। आज के समय में प्रदूषण,जंगलों की कटाई,जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली इन समस्याओं के कारण पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो भविष...