देहरादून, अप्रैल 22 -- हरिद्वार। पन्ना लाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने पृथ्वी दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाली। रैली को मेयर किरन जैसल और एसएनए दीपक गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि पृथ्वी को बचाने का दायित्व सभी का है। अपने आसपास साफ सफाई रखें। प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद ने कहा कि लोगों को पृथ्वी बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पेड़ पौधों से पर्यावरण अनुकूल रहता है जिससे हवा, पानी शुद्ध मिलता है। छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस दौरान सैकड़ों छात्र छात्राओं के साथ साथ शिक्षक भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Earth Day Speech in Hindi : 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस पर छोटा और सरल भाषण यह भी पढ़ें- स्कूलों में आज मनाया जाएगा...