रांची, अप्रैल 22 -- रांची, वसं। झारखंड में वन क्षेत्र को लेकर जारी ताजा रिपोर्ट में एक ओर जहां कुल हरित आवरण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं राज्य के प्रमुख औद्योगिक और शहरी जिलों रांची, बोकारो और धनबाद में वन क्षेत्र में कमी चिंता का विषय बनकर उभरी है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य का कुल वन क्षेत्र बढ़कर 23,721 वर्ग किलोमीटर यानी 29.64% हो गया है। यह पिछले आकलन की तुलना में करीब 1.80 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें कि पूरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण और जागरुकता फैलाने के लिए पूरी दुनिया में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में वन क्षेत्र का सबसे बड़ा हिस्सा पश्चिमी सिंहभूम में है। यह भी पढ़ें- फ्लैग: पृथ्वी दिवस सड़कें तो बन गई पर गायब होगी वृक्षों की छाया यहां लगभग 3,770 वर्ग किमी क्षेत्र वनाच्छादित है। ...