आरा, अप्रैल 24 -- छात्राएं पुस्तकों को अपना मित्र बनाएं : प्रो पालित कॉलेज में पिछले दिनों हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता पुरस्कृत आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के एमएम महिला कॉलेज की एनएसएस यूनिट, साहित्यिक क्लब और अमिटी यूनिवर्सिटी पटना के इलेक्ट्रोलर क्लब की ओर से कॉलेज परिसर के अहिल्या बाई फूले सभागार में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाया गया। इसका थीम आनंद के लिए शिक्षा था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित, मुख्य अतिथि एमिटी यूनिवर्सिटी के कुंदन कुमार सिंह, पीजी विभाग संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापक सह एनएसएस की कोऑर्डिनेटर डॉ. अंकिता मिश्रा, महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष सह बर्सर प्रो. राजीव कुमार, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष सह एनएसएस यूनिट वन की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. स्मृति चौधरी, हिंदी की विभागाध...