अयोध्या, अप्रैल 25 -- कुमारगंज ,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौ‌द्योगिक विश्वविद्यालय में शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा पीएस प्रमाणिक के नेतृत्व में शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं सहित लगभग 310 लोगों ने तीन किमी लंबी रैली निकाली। इस वर्ष का विषय पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा था। इस मौके पर छात्र-छात्राओं में पेंटिंग, भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुमारी कहकसा, मुनेंद्र, आयुष, विक्रम विषेन, पार्थ व दिव्यांश विजेता रहे। कार्यक्रम की सफलता में विरबैंक, हिमालया, एलम्बिक और वेलकाम कंपनियों की मुख्य भूमिका रही। इस मौके पर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. डी नियोगी, डा जसवंत सिंह, डा सोनू जायसवाल, डा...