फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। विश्व पर्यावरण दिवस पर सेक्टर-7 और सेक्टर-14 में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने शहर में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 45 नए ईको वन विकसित किए जाएंगे। साथ ही सेक्टर-4 से सेक्टर-7 तक की ग्रीन बेल्ट को ऑक्सीजन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- छावनी परिषद में मना विश्व पर्यावरण दिवसपर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी समझें लोग नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने शुक्रवार को महिला कॉलेज सालाहेडी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण करते हुए कहा कि सभी को पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना चाहिए ताकि सभी लोग पर्यावरण बचाने की जिम्म...