गोपालगंज, जून 5 -- गोपालगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में जिला गंगा समिति एवं नगर परिषद, गोपालगंज द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम 'प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए' पर आधारित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मिंज स्टेडियम में आयोजित 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत डीएम पवन कुमार सिन्हा की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: एक पेड़ मां के नाम अभि...