मधुबनी, जून 5 -- बिस्फी । विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया।बीडीओ बसंत कुमार सिंह,सीओ संतोष कुमार सिंह,राजस्व पदाधिकारी सविता कुमारी तथा पीओ मनोरंजन कुमार द्वारा पौधरोपण किया गया।परिसर के विभिन भागों में आम,महोगनी,आंवला सहित अन्य फलदार पौधे बड़ी संख्या में लगाये गये।इस मौके पर बोलते हुए बीडीओ ने कहा कि पेड़-पौधे के कारण ही धरती है। पेड़ धरती पर नहीं होंगे तो मानव जीवन का अस्तित्व ही समाप्त हो जायगा।सीओ ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने में मदद करती है। अधिक से अधिक पेड़- पोधे लगे इसके लिए आम लोगों को जागरूक होना चाहिए। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर बेड़ो में पौधरोपण अभियान यह भी पढ़ें- विश्व पार्यावरण दिवस पर जगह-जगह रोपे गए पौधे यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया

हिंदी हिन...