शामली, जून 5 -- थानाभवन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत थानाभवन एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशों तथा अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अध्यक्षा राव मुशयदा और सभासदों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही नगर पंचायत कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न गली-मोहल्लों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया तथा नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वच्छता बैठक आयोजित कर लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधरोपण कार...