साहिबगंज, जून 3 -- साहिबगंज। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत साहिबगंज की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को गैस गोदाम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सुभाष चौक जाकर संपन्न हुई। इधर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक रविकांत तांती ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। युवाओं से अपील है कि वे साइकिल चलाकर प्रदूषण कम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें। रैली में काफी संख्या में युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर दून में निकली जागरूकता रैली इसमें स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम छोटी कुमारी, द्वितीय गुड़िया कुमारी, तृतीय लकी कुमार तथा अनिकेत व नमन कुमार...