सीवान, जून 6 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत शुक्रवार को स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने प्रखंड के जीविका भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण के रक्षा के लिए अभियान के तहत पौधरोपण करना एवं उसका संरक्षण करना अनिवार्य है। स्वस्थ्य जीवन के लिए शुद्ध पर्यावरण की बड़ी भूमिका है। पर्यावरण की रक्षा करना सभी की जिम्मेवारी है। मौके पर एसडीएम अनीता सिन्हा , बीडीओ कुमार विशाल, सीओ धीरज कुमार पाण्डेय, बीपीआरओ सर्वजीत कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, महामंत्री अवधेश कुमार पांडेय, सुजीत पांडेय, प्रभात कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह, वसंत मिश्रा, मालिक सिंह, माला देवी व अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण य...