रांची, जून 5 -- खूंटी, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, खूंटी तथा द हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश समेत कई अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने, कचरे का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर खूंटी पुलिस ने दिया पर्यावरण सं...