औरंगाबाद, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चरकावां कचहरी भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा, जागरूकता, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मो. सेराज अंसारी ने की। सरपंच दयानंद प्रसाद दांगी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छता पर्यवेक्षक मो. मूसा ने ग्रामीणों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। पंचायत सचिव चिंटू कुमार ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। ज्योति कल्याण संस्था की सामुदायिक सोशल वर्कर सरिता कुमारी ने पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जागरूकता पर भी अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम उ...