औरैया, जून 5 -- फफूंद, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज कटरा एवं श्री राधा कृष्ण महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई औरैया के शाखा प्रबंधक खलील अखलाख एवं गिरीश दुबे ने पौधे लगाकर किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, बढ़ते तापमान और हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानाचार्य सुधीर त्रिपाठी ने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- सीएमपी डिग्री कॉलेज में अमलतास के पौधे लगाए यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : प्राचार्य...