कोडरमा, जून 1 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा 1 जून से 5 जून तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को वन विभाग परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में रेंज ऑफिसर रामबाबू कुमार सहित विभाग के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रेंज ऑफिसर रामबाबू कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रभात फेरी, जागरूकता अभियान समेत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया जागरूकता रथ रवाना इस अवसर...