देहरादून, जून 5 -- देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थानो रेंज के भोगपुर क्षेत्र में वन विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया। मुख्य कार्यक्रम भोगपुर कक्ष संख्या 0-3 स्थित महाकाल वाटिका में आयोजित हुआ, जहां 100 छायादार, फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। अभियान के तहत इको पार्क, ग्राम कोटीमयचक, भोगपुर और कालूवाला में भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत भी पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महाकाल वाटिका में पिछले वर्ष लगाए गए करीब 200 पौधे वर्तमान में पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं, जो पौधारोपण के साथ संरक्षण की सफलता को दर्शाता है।इस यह भी पढ़ें- विश...