विश्व पर्यावरण दिवस पर मदरसे में किया पौधारोपण
रुडकी, जून 5 -- कलियर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साबिर फरीदी विकास समिति, पीरान कलियर द्वारा मदरसा शम्सुल उलूम साबरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। समिति के अध्यक्ष रिजवान साबरी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पेड़ वायु प्रदूषण को कम करने, मिट्टी एवं जल संरक्षण करने तथा मानव जीवन को शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सिजुआ में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम में प्रबंधक परवेज अली, अध्यापक मोहम्मद नोमान, मोहम्मद आरिफ, अजय कुमार, राहिल, सुएब, अयान, उमर, अजहर, सलीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.