गया, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को मगध विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षक, कर्मचारी, स्वयंसेवक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जागरूकता प्रभातफेरी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें शामिल विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, स्वच्छता अपनाओ और अधिक से अधिक पेड़ लगाने से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस अवसर पर कार्यवाहक कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन और पृथ्वी के भविष्य से जुड़ा विषय है। यह भी पढ़ें- बां...