सीवान, जून 6 -- सीवान। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा का जिले के विभिन्न स्थानों पर वृहद पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, इसलिए पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और कंक्रीट के जंगलों के बीच प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरूरी है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण कर बचाने का संकल्प उन्होंन...