विश्व पर्यावरण दिवस पर बेड़ो में पौधरोपण अभियान
रांची, जून 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बेड़ो की पहल पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने अपने-अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में 1000 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए कार्यक्रम को ऑनलाइन और सामुदायिक स्वरूप में आयोजित किया गया। अभियान के तहत आम, कटहल, लीची, नीम और पीपल जैसे फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। छात्रों ने पौधरोपण की तस्वीरें और वीडियो विद्यालय के व्हाट्सएप समूह में साझा कर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इसके साथ ही बच्चों ने पेड़ों के महत्व पर संक्षिप्त भाषण रिकॉर्ड कर भेजे, जिनमें स्वच्छ वायु, फल उत्पादन और पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।एक यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.