सासाराम, जून 5 -- नोखा, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मियों ने विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बीडीओ सुश्री शेफाली ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया ने कहा कि एक पौधा न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरित वातावरण का आधार भी बनता है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड परिसर में हुआ पौधारोपण मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिका...