शामली, जून 5 -- जलालाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमैन ,सभासदो एवं अधिशासी अधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं न.पा कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। जलालाबाद नगर पंचायत मे एक पेड मां के नाम अभियान के अर्न्तगत नगर पंचायत कार्यालय समेते नगर मे कई अन्य स्थानो पर पेड पौधे लगाकर नगर को हरा भरा रखकर प्रर्यावरण के प्रति प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य के प्रति जागरूक बने रहने का संदेश दिया इस दौरान चेयरमैन जहीर मलिक ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार ...