पाकुड़, जून 5 -- महेशपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट महेशपुर इकाई द्वारा महेशपुर हाई स्कूल मैदान स्थित आश्रम आदिवासी बालिका विद्यालय महेशपुर में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधान शिक्षक मरकुस मुर्मू एवं एसएफडी के प्रदेश सह-संयोजक गुंजन तिवारी ने किया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर में आम एवं अमरूद के फलदार पौधे लगाए गए। यह भी पढ़ें- धरा को करें हराभरा : डॉ पूनम तिवारीपर्यावरण संरक्षण की महत्वता इस अवसर पर प्रधान शिक्षक मरकुस मुर्मू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और इनके संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्ष...