देवघर, जून 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय देवघर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत देवघर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पौधरोपण सह संगोष्ठी आयोजित की गई। सर्वप्रथम मेरा युवा भारत देवघर के जिला युवा अधिकारी सूरज कुमार ने अतिथियों को शॉल एवं पौधा देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रकृति का सम्मान करें व पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएं। साथ ही आने वाले पीढ़ियों के लिए इस धरती को हरा भरा और सुरक्षित बनाएं। मौके पर मुख्य अतिथि सह जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि जब पर्यावरण सुरक्षित और संतुलित रहेगा तभी मानव जीवन सुरक्षित और स्वस्थ रह सकेगा। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायाधीश ने किया पौधारोपण बढ़ते प्रदूषण, जलवायु प्रदूषण जैसी समस्याओं ने पूरे वि...