विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिकोस्टल स्कूल में पौधारोपण
बोकारो, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेंटिकोस्टल असेंबली स्कूल ने पर्यावरण संरक्षण व जलवायु कार्रवाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सशक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद व शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर हरित भविष्य का संदेश दिया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम अब जलवायु के लिए है, जो जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों के बीच त्वरित व सार्थक कार्रवाई का आह्वान करती है। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. करुणा प्रसाद ने कहा पर्यावरण संरक्षण कोई एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक उत्तरदायी दृष्टिकोण है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा और प्रकृति के हित में उठाया गया प्रत्येक कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करता है। यह भी पढ़ें- डीएवी-4 में विश्व पर्यावरण दिवस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.