विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ वृक्षारोपण
शामली, जून 5 -- शामली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन शामली परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एएसपी सुमित शुक्ला ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। एएसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ भावी पीढ़ियों को सुरक्षित और हरित भविष्य प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- मां के नाम पर जिलेभर में लगाए 2.12 लाख पौधें स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.