औरैया, जून 5 -- औरैया, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष पारूल जैन ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारूल जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- जिला न्यायालय परि...