पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर पूर्णिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष कन्हैयाजी चौधरी ने की। कार्यक्रम बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश देशमुख, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोमी कुमारी सहित न्यायिक पदाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सौ साल पुर...