देवघर, जून 5 -- देवघर प्रतिनिधि विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम- सह- विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अगुवाई में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। न्यायाधीश राजीव रंजन सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप निशित बारा ने अपने हाथों से परिसर में पौधे लगाए। मौके पर चीफ एलएडीसी सज्जन कुमार मिश्र, कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार सिन्हा, सीताराम दास, प्रीतम कुमार, रंजीत कुमार सहित डालसा से जुड़े अधिवक्ताओं व कर्मियों की उपस्थिति रही। उधर, बालिका सुधार गृह व वृद्धावस्था आश्रम चांदडीह में भी चीफ एलएडीसी सज्जन कुमार मिश्र के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। यह भी पढ़ें- जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सौ साल पुराने पांच पेड़ों को लिया गोद यह भी पढ़ें- जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सौ साल पुराने पांच पेड...