चाईबासा, जून 5 -- नोवामुंडी।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नोवामुंडी कॉलेज परिसर में एनएसएस इकाई के बैनर तले पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। भीषण गर्मी के बीच हरियाली से आच्छादित महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं एनएसएस वॉलेंटियर्स ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोजीत विश्वास ने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक गतिविधि नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए हमें आवश्यकता अनुसार लकड़ियों एवं वन संसाधनों का उपयोग करना चाहिए तथा इसके साथ-साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने पौधों के संरक्षण पर भी विशेष बल देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका निय...