कोडरमा, जून 2 -- कोडरमा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को वन्य प्राणी आश्रयणी कार्यालय से प्रभातफेरी सह जागरुकता रैली रेंज ऑफिसर रामबाबू कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। यह रैली डीएफओ कार्यालय से होते हुए कोडरमा बाजार तक पहुंची। इस दौरान पेड़ लगायें, पेड़ न काटे, पेड़ हीं जीवन है आदि के नारे भी लगाये गए। वहीं माईकिंग से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। इस मौके पर वन कर्मी छत्रपति शिवाजी दुर्गा महतो, कुंदन कुमार, किशोर यादव, गोपाल यादव, पुनम कुमारी, सुजीत सोनी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चला स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- होरहाप जंगल स...