रामगढ़, जून 5 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नमामि गंगे योजना के तहत थाना चौक स्थित दामोदर नदी घाट पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के इस अभियान में जिलेवासियों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य दामोदर नदी तट का सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र का विस्तार करना है। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। पौधारोपण अभियान के लिए वन प्रमंडल रामगढ़ की ओर से 50 पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- चलेगा हरित जागरूकता अभियान, विद्यालयों से गांवों तक गूंजेग...