हजारीबाग, जून 5 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने समस्त झारखंड प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने पर्यावरण के गहराते संकट पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मानव जीवन में प्रकृति और वृक्षों के अटूट महत्व को रेखांकित किया।बटेश्वर प्रसाद मेहता ने अपने संदेश में कहा कि झारखंड की मूल पहचान ही यहां के हरे-भरे जंगलों, सुरम्य पहाड़ों और समृद्ध प्राकृतिक संपदा से है। हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था, आज उसी प्रकृति को प्रदूषण और अंधाधुंध दोहन से बचाना हम सभी का परम और पवित्र कर्तव्य है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर मगध विश्वविद्यालय में लिया गया हरित संक...