विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में गूंजा पौधरोपण अभियान
संभल, जून 5 -- संभल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। जिले के सभी थानों में भी पुलिस कर्मियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। विभिन्न स्थानों पर छायादार और फलदार पौधे लगाए गए तथा लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण अभियान के दौरान लोगों ने पौधे लगाने के साथ उन्हें संरक्षित रखने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.