कोडरमा, जून 5 -- जयनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वी पंचायत में मुखिया कौशर खान के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत अंतर्गत पीठियाबागी आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। मौके पर जेई ओमप्रकाश, रोहित कुमार, जलसहिया एवं पंचायत के अन्य प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपण यह भी पढ़ें- बांका: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम

हिंद...