संतकबीरनगर, जून 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय की देखरेख में महुली पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से थाना परिसर में विशेष स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान थाना परिसर में पूर्व से लगे पेड़-पौधों की सफाई, गुड़ाई एवं देखभाल का कार्य किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए नए पौधों का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षों की उपयोगिता, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा पौधों की नियमित देखभाल के महत्व पर चर्चा की। उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: विश्व पर्यावरण दिवस पर ...