कौशाम्बी, जून 5 -- कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के म्योहर गांव में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर ग्रामीणों को पर्यावरण स्वच्छता की जानकारी देते हुए सेग्रीगेशन केंद्र व अस्थाई गोशाला में पौधरोपण किया गया। सेग्रीगेशन केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सचिव संदीप सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य यह है कि वनों के तेजी से खत्म होने से पर्यावरण पर संकट खड़ा हो गया है। बागों व पेड़ों की संख्या दिन-प्रतिदिन घटने से पृथ्वी पर शुद्ध वायु का संकट हो सकता है। ऐसे में जन-जन की जिम्मेदारी है कि वे अपने जीवन में कम से कम दो पौधों को पेड़ के रूप में तैयार कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करना सुनिश्चत करें। यह भी पढ़ें- बांका: विश्व पर्यावरण दिव...