साहिबगंज, जून 5 -- साहिबगंज। विश्व पर्यावरण दिवस पर साहिबगंज वन प्रमंडल की ओर से राजमहल प्रखंड के सुकसेना घाट में पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गंगा तट पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, गंगा स्वच्छता तथा गंगा डॉल्फिन संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाना था। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपणपौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक परिचर्चा के साथ हुआ। मौके वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे ने सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित मौके पर राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन ने कहा क...