गढ़वा, जून 5 -- मझिआंव। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी के द्वारा पौधरोपण किया गया। उस दौरान कई फलदार वृक्ष लगाए गए। उसके बाद सभी वार्ड पार्षदों और नगर पंचायत कर्मियों के साथ सभागार में बैठक आयोजित कर वृक्षारोपण से संबंधित विशेष रूप से जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा दी गई। मौके पर सिटी मैनेजर राकेश कुमार पाठक, जितेश कुमार, प्रधान सहायक अनूप तिवारी, नाजीर अमित पाठक, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू विश्वकर्मा, ऑपरेटर वीरेंद्र चौधरी, वार्ड पार्षद बालमुकुंद मेहता, आफताब खान सहित अन्य नगर पंचायत कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण यह भी पढ़ें- बांका: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...