गोड्डा, जून 1 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को महागामा स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर से वन विभाग द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वन क्षेत्र पदाधिकारी संजय कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूककार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल स्रोतों की रक्षा करने तथा जंगलों एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।जागरूकता रथ की जानकारी उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में जाकर पर्यावरण संरक...