गया, जून 3 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को वन प्रक्षेत्र इमामगंज की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पंडरिया में छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन क्षेत्र पदाधिकारी कुलदीप चौहान ने कहा कि पर्यावरण, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित इस तरह की गतिविधियां बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन में छात्राओं...