सराईकेला, जून 6 -- खरसांवा । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उद्यान महाविद्यालय, खूंटपानी में किसानों के लिए एक जागरूकता सह प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता तथा पर्यावरण संरक्षण जैसी समसामयिक चुनौतियों के प्रति किसानों को जागरूक करना था। इस अवसर पर कुदासिंगी, गोटाई एवं बिंज गाँवों के 37 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा वैष्वी सिंह के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, वैज्ञानिकों एवं किसानों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात वैज्ञानिक डॉ. सुरभि सिन्हा ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा प्रस्तुत की तथा मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, जल संरक्षण, फसल चक्र और सूक्ष्म सिंचाई जैसी महत्वपूर्ण कृषि पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- विश...