सीवान, जून 6 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के मंद्रापाली पंचायत के पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को पोधरोपण का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम के नेतृत्व पंचायत के मुखिया अनिल राम उर्फ सोहन राम ने किया। कार्यक्रम में वार्ड सदस्यों, स्थानीय लोग व समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं इस दौरान मुखिया अनिल राम ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर है। एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, छाया, जल संरक्षण और बेहतर पर्यावरण का आधार है। मौके पर पंचायत के दर्जनों जनप्रतिनिधि व लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गांवों में जाकर लोगों से पेड़ लगाने की अपील यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर धरती पर हरियाली बढ़ायें यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा...