वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को काशी फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा चौबे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। शाश्वत चौबे, हर्ष मिश्रा, राहुल कुमार पटेल, दिव्यांशु श्रीवास्तव, शुभम यादव आदि ने भी पौधरोपण किया। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर धरती पर हरियाली बढ़ायें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...