विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अवध विवि में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आज
अयोध्या, जून 3 -- अयोध्या। डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को सुबह आठ बजे पौधरोपण किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में 'एक वृक्ष जीवनदायिनी धरती मां के नाम' से आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुलपति द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। यह कार्यक्रम विश्विवद्यालय के हरित वाटिका दो आवासीय परिसर में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधारोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.