सराईकेला, जून 5 -- सरायकेला | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा रामाशंकर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के मार्गदर्शन एवं माननीय तौसीफ मेराज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के पर्यवेक्षण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर वन विभाग, सरायकेला के सहयोग से सिविल कोर्ट परिसर, सरायकेला में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- खगड़िया : व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला जज ने किया पौधरोपणन्यायिक पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का सशक्त संदेश...